मेरठ, फरवरी 6 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में पनीर टिक्का को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ठेला चालक और उसके साथियों ने दो युवकों पर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में अमित और सक्षम एक ठेले पर पनीर टिक्का खाने गए थे। किसी बात को लेकर वहां कहासुनी हो गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ बच्चों ने पीड़ितों का मोबाइल उठा लिया। विरोध किया तो ठेला चालक भड़क उठा और आसपास मौजूद अन्य ठेला चालकों को भी बुला लिया। इसके बाद ठेला चालक और उसके साथियों ने दो पीड़ितों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुल...