देहरादून, फरवरी 17 -- होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग के दौरान पनीर, मावा, तेल,दाल समेत 11 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वाहन में लाए जा रहे पनीर की जांच की । आगामी होली के मद्देनजर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना ने बताया कि मंगलवार की सुबह 4 बजे से हरिद्वार रोड, जोगीवाला, रिस्पना पुल क्षेत्रों में बाहरी जनपदों से आने वाले वाहनों में जांच की गई। एक वाहन से पनीर बरामद किया गया है जिसका नमूना जांच के लिए लेकर खाद्य लेबोरेटरी भेज दिया गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश क्षेत्र संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भानियावाला, नुन्नावाला, क...