मऊ, मई 11 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा हाल्ट पर एक यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। गंभीर अवस्था में घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सूचना के मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मौजूद आशुतोष यादव ने बताया कि वह बिजली घर पर थे। उन्हें पनियरा हाल्ट पर हुए हादसे की सूचना मिली। एंबुलेंस को सूचित किया गया, जो आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...