महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में एसआईआर प्रक्रिया में नोटिस जारी करने के साथ सुनवाई भी चल रही है। पनियरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 90285 मतदाताओं की नोटिस जनरेट हो चुकी है। आपत्तियों पर सुनवाई व उसके निस्तारण में सदर विधान सभा सबसे आगे है। यहां नोटिस वाले 17451 मतदाताओं की सुनवाई हो चुकी है। इसमें से 9771 मामले निस्तारित किए जा चुके हैं। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक फरेन्दा में 12521, नौतनवा विधानसभा में 10592, सिसवा विधानसभा क्षेत्र में 13634, सदर विधानसभा में 17451 व पनियरा विधानसभा क्षेत्र में 12781 नोटिस पर सुनवाई हो चुकी है। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में अब तक कुल 66 हजार 979 मामलों में सुनवाई हो चुकी है। इसमें से अब तक जिले में 32 हजार 496 मतदाताओं के विवरण का सत्यापन पूरा कर लिया ग...