रांची, फरवरी 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव पनाश-2026 का शुक्रवार को समापन हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम 'सकुरा मत्सुरी' पर आधारित थी, जो जापान के प्रसिद्ध चेरी ब्लॉसम मौसम से प्रेरित है। यह थीम नई शुरुआत, ऊर्जा और जीवन के उल्लास को दर्शाती है। इस दो दिवसीय आयोजन में संत जेवियर्स कॉलेज, बीआईटी मेसरा और अमिटी विश्वविद्यालय सहित राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय दिया। महोत्सव के दौरान आयोजित जिज्ञासा 5.0 बिजनेस क्विज में बीआईटी मेसरा की टीम विजेता रही, जबकि एक्सआईएसएस को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। गायन प्रतियोगिता सुरसंग्राम में संत जेवियर्स कॉलेज के सक्षम ने प्रथम और एक्सआईएसएस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.