सासाराम, जुलाई 22 -- शिवसागर, एक संवाददाता। बेदा-दर्शनाडीह पथ पर बड्डी थाना क्षेत्र के पनारी व आलमपुर गांव के बीच सोमवार देर रात तेज रफ्तार की अनियंत्रित स्कार्पियो पलट गई। जिस पर सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार सिंह ने बताया कि पनारी और आलमपुर गांव के बीच खाई में तेज रफ्तार की स्कार्पियो पलट गयी। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे हुई। बताया कि स्कार्पियो सवार पनारी घाट से दर्शन कर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.