बेगुसराय, जनवरी 9 -- बखरी, निज संवाददाता। बगरस में चल रहे श्रीरामजानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मंझौल और पनहास की टीम आमने-सामने रही। टॉस जीतकर पनहास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पनहास टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंझौल की टीम 7 विकेट पर 179 रन ही बना सकी। इस तरह पनहास की टीम ने मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रामप्रीत कुमार ने नाबाद 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। मैच के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद नरेश पासवान, उपेंद्र शर्मा, भोला कुशवाहा, भूषण कुमार आदि थे। आयोजक ने बताया कि फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को अकहा बनाम पनहास के बीच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.