बेगुसराय, जनवरी 5 -- बखरी, निज संवाददाता। श्री राम जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट बगरस में चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बभाइन एक्सप्रेस बनाम पनहास के बीच खेला गया जहां बभाइन एक्सप्रेस टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए पनहास की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर शानदार 211 रन बनाए। पनहास की ओर से बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरे और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बभाइन एक्सप्रेस की टीम 14.1 ओवर में महज 131 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पनहास की टीम ने यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले के हीरो रहे अभिनव कुमार जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए। साथ ही, गेंदबाजी में एक विकेट भी चटकाया। इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्...