गुमला, मई 18 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पनसो बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान डुमरला निवासी 18 वर्षीय बिनोद उरांव, 19 वर्षीय करंज उरांव एवं 18 वर्षीय सनी उरांव के रूप में हुई है। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार होकर छह युवक पनसो बाजार की ओर घूमने गए थे। लौटते समय एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.