मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-कटिहार के रास्ते पनवेल व अलीपुरद्वार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होगा। इसका नियमित परिचालन पनवेल से 23 फरवरी से व अलीपुरद्वार से 26 फरवरी से होगा। यह ट्रेन पनवेल से प्रत्येक सोमवार को व अलीपुरद्वार से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। 11031 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस 23 फरवरी को पनवेल से सुबह 11.50 बजे खुलेगी। मंगलवार की रात 9.35 बजे मुजफ्फरपुर, रात 10.45 बजे समस्तीपुर होते हुए बुधवार को अहले सुबह 03.20 बजे कटिहार पहुंचेगी। किशनगंज-न्यूजलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी के रास्ते दोपहर 01.50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी। 11032 अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस 26 फरवरी को अलीपुरद्वार से सुबह 04...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.