हमीरपुर, जनवरी 10 -- मुस्करा, संवाददाता। रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट में पनवाड़ी ने लवकुश नगर को 64 रनों से हरा दिया। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों का मैदान पर जमावड़ा लगा रहा। कस्बा के मां कालिका माता मंदिर तालाब प्रांगण में चल रहे रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन लवकुश नगर और पनवाड़ी टीम के बीच मुकाबला हुआ। रॉयल ग्रुप के सदस्य पंकज शुक्ला ने बताया कि लवकुश नगर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी पनवाड़ी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 127 रन बनाते हुए 19.01 ओवर में ऑल आउट हो गई। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई लवकुश नगर की टीम महज 14 ओवर ही टिक पाई और 63 रनों पर सिमट गई। इस तरह 64 रनों के अंतराल से पनवाड़ी ने जीत हासिल कर ली। पनवाड़ी टीम के बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.