उरई, जनवरी 12 -- कोंच। पनयारा गांव में पिछले कुछ दिनों से एक जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार को एक पक्ष पिलर खड़े कर रहा था तभी दूसरा पक्ष वहां पहुंच गया और फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद गाली गलौज तक पहुंच गया तो एक पक्ष ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस के सामने भी विवाद करने का प्रयास किया गया। तभी किसी ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियो को दे दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा में एक जमीनी विवाद पिछले कुछ दिनों से तूल पकड़ता जा रहा है। जिसमें विवाद को लेकर दो-तीन बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। सोमवार को एक पक्ष सड़क किनारे अपनी जमीन में पिलर खड़े कर रहा था तभी दूसरा पक्ष अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और पिलर खड़े कर रहे लोगों से ...