कानपुर, दिसम्बर 15 -- पनचक्की चौराहे पर पाइप लाइन डालने की वजह से लागू किया गया रूट डायवर्जन का असर फूलबाग और पनचक्की चौराहे पर चौतरफा रहा। इसके चलते सोमवार जामवार साबित हुआ। ऐसे में मरे कंपनी पुल से नरोना चौराहा तो नरोना से सुतरखाना और एक्सप्रेस रोड पर वाहन रेंगते नजर आए। इसी तरह फूलबाग चौराहे से बिरहाना रोड और रामनारायण बाजार गली में सुबह से शाम तक वाहन रेंगते दिखे। टाटमिल चौराहे तक बसों की अराजकता से चौतरफा दोपहर एक बजे जाम लगा। इस कारण एक ओऱ नया पुल, हैरिसगंज पुल और झकरकटी पुल तक वाहनों की रफ्तार थम गई। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन की वजह से आंशिक असर पड़ा। इस वजह से वाहन फंसते हुए निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...