हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल-यूएसनगर के सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में सिंचाई, लोक निर्माण विभाग और यूपीसीएल द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्य तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि बरसात में गौला पुल को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य समय रहते पूरे किए जाएं। गौला नदी से हो रहे भू-कटाव की रोकथाम हेतु तत्काल डीपीआर शासन को भेजने तथा उसकी प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। पनचक्की-कठघरिया नहर कवरिंग कार्य 15 मार्च तक पूरा करने को कहा गया। साथ ही लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता से पूर्ण करने तथा बच्चीनगर नहर कवरिंग का प...