कानपुर, दिसम्बर 25 -- कानपुर। श्री बजरंग भक्त परिवार मण्डल पारिवारिक संगीतमय पदयात्रा 28 दिसम्बर को पनकी हनुमानजी बाबा के दरबार तक निकालेगा। यह यात्रा बादशाहीनाका चौराहा हनुमान मन्दिर से सुबह 7:30 बजे निकाली जाएगी। यात्रा में हनुमान जी की प्रतिमा दर्शन की झांकी होगी। श्रद्धालु भक्तजन श्रीराम नाम का गुणगान करते हुए बाबा की ध्वज पताका प्रस्थान करेंगे। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बाबा से देश एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करना है। यह जानकारी पत्रकारवार्ता में पंकज अग्रवाल, मनीष दर्पण, विवेक शुक्ला, अमित गुप्ता, और ज्ञानेंद्र बिश्नोई ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.