कानपुर, फरवरी 22 -- कल्याणपुर (कानपुर) संवाददाता। सड़क पर जा रही महिला के कंधे पर लदे बोरे से बच्चे के चीखने की आवाज सुनाई दी तो राहगीरों ने पूछताछ शुरू कर दी। लोगों ने बचने को भागी महिला को दौड़ा कर पकड़ा। बोरा खोला तो उसमें चार साल की मासूम बच्ची बंद निकली। उसे महिला टॉफी का लालच देकर बोरे में भर लाई थी। भीड़ ने महिला की धुनाई कर पुलिस को बुलाया। पुलिस महिला को थाने लेकर आई। पूछताछ के दौरान महिला पागलों जैसा बर्ताव करने लगी। इसके बाद पूछताछ के लिए एंटी हृयूमन ट्रैफकिंग यूनिट को बुलाया गया है। पनकी के गंगागंज कच्ची बस्ती में बंधा के किनारे झोपड़ी डालकर रहने वाले मनीष यादव ई-रिक्शा चलाते हैं। परिवार में पत्नी पूजा और चार वर्षीय बेटी सेजल है। मनीष ने बताया कि शनिवार देर शाम सेजल घर के बाहर खेल रही थी, तभी वहां बोरा लेकर पहुंची महिला ने उसे...