कानपुर, फरवरी 20 -- कल्याणपुर। पनकी में एक युवक ने पत्नी से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सचेंडी भैलामऊ निवासी 36 वर्षीय अरुण पनकी के कटरा गांव में किराए पर रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी सोनी व तीन बेटियां हैं। शुक्रवार को शराब के नशे में घर आए अरुण का पत्नी से विवाद हो गया, जिससे नाराज अरुण दूसरे कमरे में चला गया, जहां उसने पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोनी ने बताया कि पति शराब के लती थे। इसका विरोध करने पर वह अक्सर गालीगलौज व मारपीट करते थे। पुलिस पर फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर पत्नी से पूछताछ की। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि दंपति के बीच विवाद की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई क जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.