कानपुर, फरवरी 7 -- - तीन बेटियों को कमरे में बंद कर पत्नी को पीटा भी, अस्पताल में भर्ती कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी में नशेबाजी का विरोध करने पर एक युवक ने पत्नी को जबरन डाई पिला दी। शोरशराबा सुनकर घर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पनकी की कपाड़िया बस्ती निवासी धनीराम नशे का लती है। इस बात पर उसका पत्नी नीतू से अक्सर विवाद होता है। शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत होकर धनीराम घर पहुंचा। पड़ोसियों के मुताबिक पत्नी ने नशेबाजी का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बात भड़के धनीराम ने घर में मौजूद तीनों बेटियों को दूसरे कमरे में बंद कर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने जबरन नीतू को डाई पिला दी। हालत बिगड़ते देख धनीराम मौके से भाग निकला। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.