पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान । जिले के रानीगंज अंचल प्रभाग में प्रतिनियुक्त पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन कुमार को पद से हटा दिया गया है। पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश पर अररिया एसपी ने यह कार्रवाई की है। रानीगंज अंचल प्रभाग से राजीव रंजन कुमार को हटाकर अररिया के साइबर थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है। अररिया एसपी ने अनुभवहीनता एवं नेतृत्वहीनता के आरोप में पुलिस इंस्पेक्टर को हटाने की अनुशंसा की थी। जिसपर डीआईजी ने अपना अनुमोदन दे दिया। अररिया के एसपी ने अपनी अनुशंसा में बार- बार निर्देशों के बावजूद रानीगंज अंचल प्रभाग के इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार की कार्यशैली में बदलाव नहीं होने का उल्लेख किया है। साथ ही इस अनुशंसा पत्र में फुलकाहा थाना क्षेत्र में 12 मार्च को अपराधी को पकड़ने के लिए गठित छापेमारी दल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.