भभुआ, फरवरी 19 -- (युवा पेज) भगवानपुर। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद रिक्त रहने से विद्यालयों की नियमित जांच नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां शिक्षक समय पर तो आ जाते हैं, पर नियमित पढ़ा नहीं पाते हैं या किसी काम से चले जाते हैं। विद्यालय विकास, मध्याह्न योजना की भी जांच नहीं हो रही है। अभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आसिफ आनंद बीईओ के प्रभार में हैं। इन्हें दो विभागों का काम देखना पड़ता है। स्कूल में असामाजिक तत्वों का लगता है जमावड़ा रामपुर। अकोढ़ी में 70 वर्ष से विद्यालय संचालित होता आ रहा है। लेकिन, इसकी चहारदीवारी का निर्माण अबतक नहीं कराया जा सका है। ऐसे में विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। यहां नशेड़ी भी बैठकी लगा रहे हैं। यह लोग पानी की पाइप, शौचालय, हैंडपंप व बरामदे के फर्श को क्षति ...