हल्द्वानी, अगस्त 12 -- भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट कमलेश कैड़ा ने बयान जारी कर कहा कि पद के लिए नहीं संगठन और विकास सर्वोपरि है। कहा कि जनता और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कहने पर प्रमुख के लिए अपना नामांकन किया था। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन मंत्री अजय कुमार और भाजपा पार्टी के निर्देशानुसार अपना नाम वापस लिया। वहीं भाजपा पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया। कहा कि ओखलकांडा ब्लॉक में दो बार प्रमुख पद पर रहकर जनता की सेवा और क्षेत्र में विकास कार्य किए गए। कहा कि 20 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन मिला था लेकिन संगठन की बात पर अपना नाम वापस लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.