प्रयागराज, फरवरी 22 -- डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में विधि व्यवसाय में बौद्धिक अनुशासन, कठोर तैयारी, नैतिक साहस और निष्पक्षता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि पद और दायित्व समय के साथ बदलते रहते हैं, लेकिन संस्थान समाज पर स्थायी प्रभाव छोड़ते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी विधि शिक्षा, शोध और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा ऐसे विधि-विशेषज्ञ तैयार करेगा जो संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पित और जागरूक नागरिक बनें। समारोह की अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो. उषा टंडन ने कह...