चंदौली, जनवरी 30 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। आदित्य पुस्तकालय प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा उपस्थित रहीं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डॉ. संगीता सिन्हा ने समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें शामिल सदस्य वीरेंद्र पांडेय, अजीत, मनीष, महेंद्र सुनील, विनोद, रामकरण, लाल बहादुर मिश्रा पंकज आदि ने पुस्तकालय के विकास एवं शिक्षा के प्रसार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...