बदायूं, जनवरी 29 -- जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स एवं जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि के संयुक्त तत्वावधान में नगर के मधुवन फार्म हाउस पर अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलायी गयी। मुख्य अतिथि जायंट्स फेडरेशन की स्पेशल कमेटी मेंबर डॉ. सुधा चौधरी, डीआरए राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, अध्यक्ष डॉ. उमेश अग्रवाल, सचिव डॉ. लव कुमार आर्य ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी ने जायंट्स प्रार्थना की। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स के अध्यक्ष साहू सावेंद्र, सचिव हर्ष रस्तोगी, कोषाध्यक्ष शिविन अग्रवाल, महिला समृद्धि की अध्यक्ष अंजली अग्रवाल, सचिव आंचल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रितु साहनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शिविन अग्रवाल,राजू साहनी, मयंक ...