गोरखपुर, सितम्बर 15 -- गोरखपुर। महानगर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने मंगलवार को पद्म श्री डॉ. रत्नप्पा कुंभार की 116वीं जयंती नगर निगम स्थित लक्ष्मी बाई पार्क परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कुंभार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव देवेंद्र कुमार निषाद 'धनुष ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुंभार का जन्म 15 सितंबर 1909 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जनपद में हुआ था। वे संविधान सभा के सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और महान समाजसेवी थे। उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और राजनीति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कश्यप, प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अशोक निषाद, प्रदेश सचिव अभिमन्यु विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान जिते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.