गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लोककलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कार्यरत संस्था पुरवाई कला द्वारा आयोजित दो दिवसीय पुरवाई लोकोत्सव का शनिवार को भव्य शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग) के तत्वावधान में योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को कार्यक्रम के अध्यक्ष पद्मश्री विश्वनाथ प्रसाद तिवारी व पद्मश्री कालूराम बामनिया ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पूर्वांचल की लोक परंपरा की झलकियां देखने को मिली। इसके अलावा, क्राफ्ट्स और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए घरेलू उत्पाद के मनमोहक स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। मंच पर डॉ शिव शरण दास, डॉ यशवंत सिंह राठौर, डॉ हर्षवर्धन राय, एस बी आई अपर महाप्रबंधक आनन्द मोहन, तपन पटनायक भी मौ...