प्रयागराज, जनवरी 4 -- संस्कृति विभाग उप्र की ओर से माघ मेला के सेक्टर तीन स्थित सांस्कृतिक पंडाल में रविवार को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मेयर उमेश गणेश चंद्र केसरवानी, संस्कृति विभाग की अपर निदेशक डॉ. सृष्टि धवन व पद्मश्री से सम्मानित व लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लोक कलाकार उदय चंद परदेशी ने देवी गीत से संध्या की शुरुआत की तो लोकगायिका ने अपनी विशिष्ट शैली में सुरों का जादू बिखेरा। लोकगायिका ने 'उड़ी जाओ रे सुगना गंगा पार' की प्रस्तुति से हर किसी को मंत्रमुग्ध किया। फिर उनकी 'चलो री गुइंया गंगा नहाय लें' व 'होली खेले मसाने में' जैसे गीतों की प्रस्तुति पर श्रोता झूमते रहे। प्रयागराज की कृति श्रीवास्तव ने लोकनृत्य ढेड़िया की मनमोहक प्रस्तुति की तो वाराणसी के राम जनम ने काफी द...