गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लोककलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कार्यरत संस्था पुरवाई कला द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'पुरवाई लोकोत्सव' का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बौद्ध संग्रहालय (संस्कृति विभाग) के तत्वावधान में योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष पद्मश्री विश्वनाथ प्रसाद तिवारी एवं पद्मश्री कालूराम बामनिया ने फीता काटकर हुनर हाट व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। और अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर लोकोत्सव का शुभारंभ किया। इसके पूर्व लोकोत्सव की शुरुआत सुबह 11 बजे लोक कला यात्रा के साथ हुई। यात्रा को डॉ. शिव शरण दास, डॉ. यशवंत सिंह राठौर, संस्कार भारती के पूर्व सह क्षेत्र प्रमुख वीरेंद्र गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यह यात्रा प्रेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.