लखनऊ, फरवरी 16 -- समाजसेवी संस्था कल्याणम करोति ने संस्थापक सदस्य एवं उपाध्यक्ष डॉ. केके ठकराल को मिले पद्मश्री सम्मान के उपलक्ष्य में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। डॉ. ठकराल को वर्ष 2025-26 के लिए आयुर्वेद के विकास में विशिष्ट योगदान के लिये केन्द्र सरकार ने पद्म श्री सम्मान से अलंकृत किया है। मोती महल स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह में गजेंद्र दत्त नेथानी दीनबंधु नेत्रालय ट्रस्ट के अध्यक्ष भारत दीक्षित एवं कल्याणम करोति के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह ने डॉ. ठकराल को शॉल ओढ़ाकर व भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में श्री दीन बंधु नेत्र चिकित्सालय अयोध्या के महाप्रबंधक डीएन मिश्र, उदय भान पाठक, डॉ. डीएस शुक्ला, मनीष कपूर, राजेश अग्रवाल, सविता शुक्ला, अजय मिश्रा, संजय मिश्र, संस्था के महामंत्री राष्ट्र गौरव शर्मा...