मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- बंदरा। मतलुपुर में बुधवार को अवकाश प्राप्त प्राचार्य सह माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता पटसारा निवासी सुखेंद्र कुमार ठाकुर ने पद्मश्री पूर्व कुलपति डॉ. गोपालजी त्रिवेदी को सम्मानित किया। सुखेंद्र ठाकुर ने कहा कि उच्च विद्यालय पूसा, समस्तीपुर से अध्यापन कार्य शुरू कर कृषि के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे डॉक्टर गोपालजी त्रिवेदी को पद्मश्री से सम्मानित होना, इलाके के लिए गर्व की बात है। जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू, शिवकुमार द्विवेदी, रंजू देवी, वीरचंद ब्रह्मचारी, बैद्यनाथ पाठक, शिवराज सिंह, पीयर थानेदार रजनीकांत, हत्था थानेदार लोकेश चौधरी ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.