कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर। प्रांतीय व्यापार मंडल ने सोमवार को भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने भजन गायक अनूप जलोटा को मोतियों की माला पहनाकर सम्मान पत्र प्रदान किया। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि अनूप जलोटा के भजन लोगों को नई ऊर्जा और आशा देते हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर से उनका नाता बहुत पुराना है। वे कानपुर फिल्म देखने आते थे। यहां अभिमन्यु के साथ प्रसिद्ध गायिका शिवांगिनी राज लूथरा, चारु काशीवार मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...