बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा, संवाददाता। पद्मश्री उमाशंकर पांडेय का बेटा कोमा की हालत में सोमवार को झांसी से एम्स दिल्ली रेफर किया गया है। जलयोद्धा उमाशंकर पांडेय का बेटा 25 वर्षीय प्रेम प्रकाश, पत्रकार ओम प्रकाश पांडेय का बेटा आदर्श त्रिपाठी अपने दोस्तों संग चार अप्रैल को कार से नीम करौली दर्शन को जा रहे थे। उनकी कार चार बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कुठौन्द के पास पहुंची ही थी कि अचानक पिछला पहिया फट गया। कार का पिछला पहिया अचानक फटने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार पलटने से कार में सवार सभी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 की पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायल आदर्श त्रिपाठी की उसी दिन मौत हो गई थी। पद्यश्री उमाशंकर पांडेय का बेटा प्रेम प्रकाश हादसे के बाद से कोमा में है। झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहा। सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.