नैनीताल, जून 14 -- नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शनिवार को राजभवन में छायाकार और प्रकृति प्रेमी पद्मश्री अनूप साह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण, हिमालय, बच्चों में प्रकृति के प्रति रुचि बढ़ाने जैसे कई विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने अनूप साह के फोटो के माध्यम से प्रकृति और हिमालय की सुंदरता को दिखाने और लोगों को जागरूक करने के कार्यों की सराहना की। इस दौरान चर्चा कि की बच्चों को स्कूल स्तर से ही नेचर वॉक, हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक व जैविक विशेषताओं और पर्यावरण संरक्षण की व्यवहारिक समझ दी जानी चाहिए, ताकि वे भविष्य के उत्तरदायी नागरिक बनें। पद्मश्री साह ने भी राज्यपाल को अपने विभिन्न अभियानों और फोटो डॉक्यूमेंटेशन से अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...