मिर्जापुर, सितम्बर 14 -- मिर्जापुर, संवाददाता। उपशास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पं.छन्नूलाल मिश्र को शनिवार की रात नौ बजे के करीब माइनर हार्ट अटैक के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू के सर सुन्दर अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। उन्हें इलाज के लिए ओझला स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में गुरुवार की रात भर्ती कराया गया था। वहीं शनिवार की देर शाम माइनर अटैक होने पर उनकी बेटी एम्बुलेंस से उन्हें लेकर वाराणसी रवाना हो गई। देररात बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के हृदयरोग विभाग में भर्ती किया गया। पं. छन्नूलाल मिश्र की तबियत गुरुवार की शाम अचानक खराब हो गई। हिमोग्लोबीन की कमी और संक्रमण संबंधी बीमारी के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। तब मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. संजीव सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम नगर के महंथ शिवाला स्थित उनकी बेटी प्रो. नम्रता मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.