मोतिहारी, फरवरी 2 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में हरसिद्धि अंचल के अंचलाधिकारी अरविंद कुमार चौधरी व राजस्व अधिकारी राम सेवक पासवान हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय का अधिकांश कार्य पूरी तरह बाधित रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीओ अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें पदोन्नति के बाद भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया जाना था, लेकिन राज्य सरकार ने यह पद बिहार प्रशासनिक सेवा (बासा) के अधिकारियों को दे दिया है। सीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर पुनर्विचार कर उचित निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते दाखिल-खारिज, परिमार्जन, प्रमाण पत्र नर्गिमन सहित अन्य राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। दूर-दराज से आए लोगों को बिना काम कराए लौ...