मोतिहारी, दिसम्बर 25 -- पताही (निज संवाददाता)। पताही प्रखंड के पदुमकेर पंचायत स्थित ऐतिहासिक घोरदौड़ पोखर का लगभग एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मोतिहारी दौरा के दौरान पर्यटन के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई। जिसके बाद जल संसाधन विभाग द्वारा पोखर की साफ सफाई व गाद निकालने के लिए लगभग दस करोड़ रूपये की राशि का टेंडर निकाला गया। जिसे किसी संवेदक द्वारा लें भी लिया गया। पर एक वर्ष होने को है किन्तु संवेदक द्वारा अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। समाजसेवी प्रकाश सिंह के प्रयास से पुनः उक्त पोखर को पर्यटन विभाग द्वारा राशि आवंटित कराया गया पर अभी तक मामला जस का तस है। जमीनी स्तर पर कही भी कोई कार्य नहीं दिख रहा है। घोषणा के बाद क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गई थीं पर कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्र के लोगो में निराशा है। ज्ञात हो ...