घाटशिला, फरवरी 24 -- पदावली कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन का अधिवास पोटका,संवाददाता। प्रखंड के माताजी आश्रम हाता में चल रहे चार दिवसीय रामकृष्ण जयंती तथा आश्रम के वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन पदावली कीर्तन एवं हरिनाम संकीर्तन का अधिवास किया गया। पदावली कीर्तन की प्रस्तुति जयगुरु कीर्तन संप्रदाय बिरभूम पश्चिम बंगाल के किशोरी शिल्पी कुमारी, चैताली साहा ने की। पदावली कीर्तन में यंत्र संगीत ओरगेन में दिलीप साहा, श्रीखोल में दीनबंधु बीरबंसी और शिउली साहा, करताल में कविता साहा और टुम्पा साहा ने सहयोग किया। पदावली कीर्तन सुनने के लिए काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मौके पर सुनील कुमार डे ने कहा कि पदावली कीर्तन राधा कृष्ण की मधुर लीला पर आधारित है। अंत में कृष्ण पद मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। फोटो कैप्शन : 23 पोटका, 02, पदावली गाती शिल्पी चैताली...