बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर द्वारा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा का गठन किया गया। धीरेन्द्र उर्फ धीरज कबीर को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष,केशकली को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष घोषित किया है। मोहित वर्मा को जिला प्रभारी,मलखान प्रजापति को सदर विधान सभा,कल्लूराम वर्मा को बबेरू विधानसभा का अध्यक्ष बनाया है। सभी से संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...