हाजीपुर, मार्च 18 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पेपर लेस कार्य करने के लिए ई-ऑफिस के तहत कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान हाजीपुर पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी कर्मियों को ई-ऑफिस के तहत डिजिटल प्लेट फार्म पर कार्य करने की जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में काम करने के तौर-तरीके बताए गए। डिजिटल कार्य करने के सिस्टम को बताया गया। ई -ऑफिस कार्य प्रशिक्षण में शामिल होने वालों ने बताया कि प्रयोग शाला के तरह काम करने के सिस्टम को समझाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैशाली, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यालय के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.