पाकुड़, जनवरी 24 -- पाकुड़। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम, पाकुड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, परेड ग्राउंड की तैयारी, ध्वनि प्रणाली, विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित समस्त बुनियादी तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों की तैयारी एवं आयोजन स्थल की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के पदाधिकारी को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। परियोजना निदेशक ने क...