हरिद्वार, फरवरी 19 -- हरिद्वार। नगर निगम सफाई नायक एकता परिषद के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नगर निगम परिसर में हुई नगर निगम सफाई नायक एकता परिषद की अहम बैठक में नगर निगम के सफाई नायकों ने आपसी सहमति से परिषद के पदाधिकारियों का चयन किया। सुनील राजौर को सर्वसम्मति से नगर निगम सफाई नायक एकता परिषद का अध्यक्ष चुना गया। जबकि नीरज बागड़ी महामंत्री,शिव कुमार लोहरियाल कोषाध्यक्ष बनाए गए। परिषद के सभी पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारीयों के हितों की आवाज उठाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...