दरभंगा, फरवरी 4 -- बेनीपुर। अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ जिला इकाई के आलोक में बुधवार को बेनीपुर प्रखंड इकाई के पदाधिकारी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। सक्रिय सदस्य डॉ. छोटे लाल पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष नंदेश्वर लाल के नेतृत्व में बैनर मजबूती के लिए सभी को एक साथ चलने का आह्वान किया। बैठक कीअध्यक्षता प्रखंड कृषि अधिकारी सूरज कुमार राम एवं संचालक विक्रांत कुमार किया। बैठक में जिला के जिला संयुक्त सचिव विजय कुमार पासवान के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार राम, सचिव पद पर शिक्षक सज्जन पासवान, संयुक्त सचिव पद पर सेविका कुमारी सिद्धि प्रिया त्रिवेणी चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...