हाथरस, फरवरी 19 -- हाथरस। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या का चल रहा धरना 12वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। शहर के आगरा रोड कंचन नगर स्थित अपने आवास के बाहर पंकज धवरैय्या ने अपने हाथों में मांगों के पोस्टर लेकर नारेबाजी की। धरना पर बैठे आरएसपी अध्यक्ष से काफी समर्थक मिलने के लिए पहुंचे। धरना स्थल के आस-पास खुफिया तंत्र भी अलर्ट रहा। पंकज धवरैय्या ने कहा कि जबतक उनकी मांग नहीं मानी जाती है तबतक उनका धरना निरंतर रहेगा। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर हाथरस से दिल्ली के लिए सवर्ण संगठनों की प्रस्तावित सनातन स्वाभिमान पदयात्रा को 07 फरवरी को पुलिस-प्रशासन ने अनुमति नहीं होने की बात कहकर रोक दिया था। पदयात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.