मऊ, जनवरी 25 -- मऊ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत केंद्र, मऊ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में डीसीएसके पीजी कॉलेज से गाजीपुर तिराहा तक मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रतीक जायसवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.शर्वेश पांडेय तथा कार्यक्रम की संयोजक राशि मिश्रा ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा गाजीपुर तिराहा से पुन: डीसीएसकेपीजी कॉलेज परिसर में संपन्न हुई, जहां सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के सहसंयोजक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा.विशाल कुमार जायसवाल एवं रविन्द्र कुमार रहे। जबकि कार्यक्रम के नियंत्रक ओमकार सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...