गढ़वा, मार्च 5 -- रंका, प्रतिनिधि। वन अधिकार कानून के प्रति सरकारों का नकारात्मक रवैया के खिलाफ निकाला गया पदयात्रा मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय पहुंचा। पदयात्रा में शामिल आदिवासी संगठन के सदस्य शामिल थे। सभी परंपरागत तीन धनुष लिए गाजे बाजे के साथ अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे। पद यात्रा थाना मोड़ पेट्रोल पंप से निकल कर अनुमंडल कार्यालय पहुंचा सामुदायिक वन प्रबंधन संघ के सदस्यों ने एसडीओ को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संघ के नेता जगदीश टोपो ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत उनके पुरखों के प्राकृतिक संसाधनों पर संपूर्ण सामुदायिक अधिकार हस्तांतरित कर देना था। उसके बाद भी पूंजीवादी ताकतों ने सरकार की मदद से देश के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा कर लिया। वनवासियों को जंगल से खदेड़ दिया जा रहा है। देश के किसान परेशान हैं। वन पट्टा नहीं दिया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.