सोनभद्र, अगस्त 14 -- सोनभद्र। पर्यावरण बैंक और ग्रीन गर्ल्स के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को राबर्ट्सगंज नगर में पर्यावरण संरक्षण संकल्प यात्रा निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। जागरूकता पद यात्रा शीतला मंदिर चौराहा से स्वर्ण जयंती चौराहे तक निकाली गयी। इसके बाद चाचा नेहरू पार्क में पौधारोपण किया गया। ग्रीन गर्ल्स की डा. वीणा सिंह ने बताया कि प्रदूषित वातावरण से आजादी पाने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना ही पड़ेगा। डॉ मीनाक्षी सिंह ने कहा कि प्रकृति से हम काफी हद तक निरोगी रह सकते हैं। इस मौके पर योगाचार्य अनिता गुप्ता, डॉ अनामिका सिंह, डॉ जय लक्ष्मी गुप्ता, वीना गुप्ता, देवानंद पाठक, क्रांति सिंह, राजाराम दुबे, राकेश चौधरी, श्याम, अभिषेक मिश्रा, सुनील सिंह, गेंदा लाल, भीम सिंह, परमानंद, बृजेश श्रीवास्तव, रीता ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.