मथुरा, फरवरी 7 -- समग्र हिन्दू चेतना समिति द्वारा 8 फरवरी को रंगजी के बड़े बगीचा मैदान पर आयोजित होने जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन में अधिकाधिक हिन्दू भाई बहिनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समिति के सदस्यों ने एक संपर्क पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा नगर के चुंगी चौराहे से प्रारम्भ करते हुए बनखंडी, लोई बाजार, गोपीनाथ बाजार, गोपेश्वर महादेव आदि इलाकों से निकाली गई।यात्रा के दौरान सभी नगरवासियों को आमन्त्रण पत्र तथा अक्षत देकर सम्मेलन में पधारने का आग्रह किया गया। वहीं सभी नगरवासियों ने उत्साह के साथ निमंत्रण स्वीकार कर सम्मेलन में सपरिवार सम्मिलित होने का आश्वासन दिया। इस संपर्क यात्रा में समिति के लक्ष्मण सर्राफ, विश्वनाथ गुप्ता, पूजा शर्मा, संजय, नृत्य गोपाल, लक्ष्मीनारायण, हृदय बिहारी, वैभव अग्रवाल, दीपक, शुभम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.