बांका, दिसम्बर 8 -- बौंसी, निज संवाददाता। निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 समता सागर जी महाराज ससंघ का सात दिगम्बर मुनियों सहित सोमवार को मंदारगिरी स्थित श्री दिगम्बर जैन कार्यालय मंदिर में आगमन हुआ। संतों के आगमन पर जैन समाज द्वारा पाद प्रक्षालन, मंगल आरती और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। महिलाएँ सिर पर मंगल कलश धारण कर गुरुदेव की जय का उदघोष कर रही थीं, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। क्षेत्र प्रबंधक पवन कुमार जैन ने बताया कि दिगम्बर जैन मुनियों की साधना अत्यंत कठिन होती है। ठंड में भी वे वस्त्र धारण नहीं करते, 24 घंटे में मात्र एक बार आहार ग्रहण करते हैं और नंगे पाँव प्रतिदिन लगभग 30 किलोमीटर तक पदयात्रा करते हैं। संतों का यह विहार सम्मेद शिखरजी से प्रारंभ होकर मंदारगिरी पहुँचा। जहाँ वे 12 वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य की तपस्थली, कैव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.