हजारीबाग, मार्च 28 -- पदमा। प्रतिनिधि एनएच 33 रोमी बंगला और पदमा गेट के बीच सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। पहली घटना सुबह नौ बजे घटी जब एक मजदूर अपने कार्य के लिए सड़क पार कर रहा था और कन्टेनर गाड़ी की चपेट में आ गया। खबर पाते ही पदमा थाना प्रभारी पहुंचे और घायल को एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दूसरी घटना शाम साढ़े पांच बजे घटी जब रोमी बंगला पर एक बाइक चालक ट्रेलर की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेलर की सूझबूझ से बाइक चालक बाल बाल बच गया। इस दौरान ट्रेलर चालक ने बाइक चालक को बचाने में सड़क के बीचों बीच बना डिवाएडर पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में बाइक सवार तो बच गया लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पदमा पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना से बचने के लिए पुल निर्माण कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.