देहरादून, फरवरी 4 -- पदमश्री यात्रा वृतांत लेखक व पूर्व कमांडर नेवी ह्यू गेंजर का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ कैमल बैक रोड स्थित कब्र्रिस्तान में किया गया। पास्टर ने धार्मिक पंरपरा का निवर्हन करते हुए बाइबिल का पाठ किया व उनके पुत्र पीटर गेंजर ने उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी। बुधवार को पदमश्री ह्यू गेंजर का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया। भारतीय नौसेना के अधिकारियों व जवानों ने उनके शव पर पुष्प चक्र चढ़ाया व उनके शव को सम्मान के साथ कैमल बैक कब्रिस्तान ले गये जहां उत्तराखंड पुलिस ने अंतिम सलामी दी। सीओ मनोज असवाल,नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा व कोतवाल देवेंद्र चौहान ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया । भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी व उनके योगदान के बारे में बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.